हल्द्वानी। नीट में आकाश इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के सारांश मित्तल को ऑल इंडिया 69वीं रैंक मिली है। डायरेक्टर भरत गोयल ने बताया कि बीत दिनों जारी हुए रिजल्ट में संस्थान के 250 से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें सानिध्य गौतम, तरुण जोशी, जस जोशी, देवांश ओली, पलक सिंह, अभिषक सामंत, पलक मठपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह परीक्षा पास की है। डायरेक्टर ने कहा कि इस वर्ष नीट का प्रश्नपत्र बहुत कठिन आया था। बावजूद संस्थान के छात्रों ने कड़ी मेहनत करके अपनी प्रतिभा शानदार प्रदर्शन किया। संवाद