फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निहाल नदी में बह रहे युवक को जान से खेलकर बचाया

Thu, 11 Sep 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कोटाबाग विकासखंड के दूरस्थ राजस्व गांव धापला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम सभा से बहने वाली निहाल नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ के चलते ग्राम सभा भीमपुर निवासी पंडिताई का काम करने वाला युवक प्रमोद कुमार बह गया। वह धापला गांव से श्राद्ध करा लौट रहा था। पानी के उफान में युवक कई मीटर दूर तक बहता चला गया। चीख-पुकार सुनकर योगेश कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद प्रमोद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्राम प्रधान पुष्पा कुमारी, पूर्व प्रधान दयानंद का कहना है कि बरसात आते ही उनकी जिंदगी ठहर सी जाती है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा की ज़रूरतें तक बुरी तरह प्रभावित होती हैं। कभी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है तो कभी कई दिनों तक गांव में ही कैद रहना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें