फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जुलूस के दौरान हार्ट अटैक से हुई युवक की मौत

Sat, 06 Sep 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में शुक्रवार को ईद मिलादुल नबी का जुलूस शहर भर में निकाला गया। इस दौरान जुलूस में पहुंचे शक्तिनगर निवासी 27 वर्षीय कासिम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हायर सेंटर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। त्यौहार के दिन युवक की मौत से शहर में शोक का माहौल है। शक्तिनगर निवासी कासीम (27) पुत्र मुशर्रफ फी ईद मिलादुल नबी के जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंचा। जुलूस के दौरान युवक के सीने में तेज दर्द हुआ। इससे वह चक्कर खाकर नीचे गिर गया। सरकारी अस्पताल से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। काशीपुर ले जाते हुए युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें