फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मल्लीताल क्षेत्र में महिला से 27 हजार की ठगी

Sun, 07 Jul 2024 06:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला के साथ 27 हजार की ऑनलाइन ठगी हुई है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मल्लीताल निवासी रीना ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उक्त व्यक्ति ने पिता से जान पहचान होने का हवाला देते हुए कहा कि उसने गलती से उसके अकाउंट में 50 हजार रुपये सेंड कर दिए हैं। उसे मोबाइल पर 50 हजार रुपये प्राप्त होने का मैसेज आया था। इसे देखते हुए उसने गूगल पे के जरिये 27 हजार रुपये वापस कर दिए। एकाउंट देखने पर पता चला कि उसके पास 50 हजार रुपये नहीं आए थे। ठगे जाने का अहसास होने पर शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन

अलर्ट : साइबर ठगी का शिकार होने पर सर्वप्रथम 1930 नंबर डायल करें, जितनी जल्दी ठगी की शिकायत की जाएगी रकम वापसी की संभावना उतनी अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें