फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: नैनीताल घूमने आई महिला ने साथी युवकों पर लगाया दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप, 112 पर कॉल कर बुलाई पुलिस

Mon, 17 Aug 2026 10:45 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में शाहजहांपुर से घूमने आई एक महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

यूपी के शाहजहांपुर से घूमने आई महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और होटल पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला को भी पुलिस टीम कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला शाहजहांपुर से दो युवकों के साथ नैनीताल घूमने आई थी। तीनों ने रात में एक होटल में ठहरने की बात सामने आई है। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है।

 

 

सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पहुंची और दोनों युवकों व महिला को कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवकों ने महिला को अपना परिचित बताते हुए आरोपों को गलत बताया और कहा कि वे महिला को नैनीताल घुमाने के लिए लाए थे। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। महिला के आरोपों और युवकों की ओर से बताए गए घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

सीओ अंजना नेगी ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। महिला और दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें