फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आई महिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। नगर से सटे 25 एकड़ कॉलोनी में बिहार से आई 45 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। दो दिन पूर्व बिहार के मोतिहारी से 25 एकड़ स्थित सेंचुरी पेपर मिल की कॉलोनी में रहने वाली 45 वर्षीय महिला अपने घर पहुंची। एक दिन घर पर रहने के बाद उसका मोटाहल्दू में कोरोना टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार देर शाम आई।  महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकलने के साथ ही उसके बड़े पुत्र का स्वास्थ्य खराब होने के बाद महिला और उसके बेटे को एसटीएच में भर्ती कराया गया। वहीं परिवार के अन्य चार सदस्यों को हल्द्वानी स्थित फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है कि महिला जब एक दिन अपने घर पर रही तो उससे मिलने कितने और लोग आए ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके। इधर, वार्ड नंबर 4 निवासी और कोतवाली चौराहे पर कारोबार करने वाले परिवार की एक महिला कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश स्थित अपने मायके से लौटी थी जिसका गत दिवस अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। मामला प्रकाश में आने से पहले महिला अपने मायके में थी इस बीच उसका एक परिजन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें