फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: चिकन खाते समय महिला के गले में फंसी हड्डी, आपरेशन कर टुकड़ों को सुरक्षित निकाला

Fri, 16 Jan 2026 10:30 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में चंपावत निवासी एक महिला के गले में चिकन की एक हड्डी और मांस का टुकड़ा फंसा गया। डाक्टरों की टीम ने महिला का आपरेशन कर गले में फंसी हड्डी को सुरक्षित निकाला।  
विज्ञापन
आपरेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में चंपावत निवासी एक महिला को चिकन का सेवन करना भारी पड़ गया। चिकन खाने के चौबीस घंटे बाद महिला के गले में दर्द और सूजन होने लगी। एसटीएच में हुई जांच में पता चला कि महिला के गले में चिकन की एक हड्डी और मांस का टुकड़ा फंसा हुआ है। बृहस्पतिवार को डाक्टरों की टीम ने महिला का आपरेशन कर गले में फंसी हड्डी को सुरक्षित निकाल लिया। आपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अचिन पंत ने बताया कि 14 जनवरी को चंपावत निवासी शकुंतला देवी (55) को गले में दर्द और सूजन की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने 12 जनवरी की रात चिकन खाया था। एक दिन बाद उसके गले में सूजन आ गई और दर्द होने लगा। चंपावत जिला अस्पताल में एक्स-रे किया गया तो डाक्टरों ने गले में किसी चीज के फंसे होने की आशंका जताते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। डाॅ. पंत ने बताया कि यहां मरीज का सीटी स्कैन किया गया तो उसके गले में हड्डी के फंसे होने की पुष्टि हुई।

बृहस्पतिवार को शकुंतला देवी का ऑपरेशन कर उसके गले से मांस के टुकड़े व हड्डी को सुरक्षित निकाल लिया। मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। - डाॅ. अचिन पंत, एसोसिएट प्रोफेसर, एसटीएच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें