माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम घुडदौड़ा देवलचौड़ में मुन्नी देवी (65) को रविवार शाम सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें एसटीएच लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।चंदन सिंह बिष्ट की पत्नी मुन्नी देवी आंगन में लगी पानी की मोटर का स्विच को ऑन करने गई। बटन दबाने के दौरान अचानक उनके पैर में किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। इस दौरान पैर से खून भी बहने गया। परिवार वाले तत्काल महिला को एसटीएच लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुत्र हेमंत बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी है।