अल्मोड़ा। नगर के करबला में रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवाओं की मौत हो गई।
रविवार देर रात करीब आठ बजे करबला से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क पर राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। इससे तल्ला ओढ़खोला निवासी राकेश कुमार (34) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कृष्णा सिंह वाणी (30) निवासी त्रिनैली चरचालीखान,पनुवानौला को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगया जा रहा है।