नैनीताल रोड पर कार के ऊपर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड पर बुधवार को एक टाटा पुंज कार (UK 04 AJ 9579) के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर कार को बाहर निकाला। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।