फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीरूमदारा में एक किशोर ने दूसरे पर झोंका फायर

Sun, 19 Apr 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा। रामनगर पीरूमदारा के ग्राम थारी में एक किशोर ने दूसरे किशोर पर रंजिश के चलते फायर झोंक दिया। पीरूमदारा के ग्राम थारी निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह डंपर चालक है। बृहस्पतिवार को उनका पुत्र अमृत सिंह खाना देने बंजारी गेट आया था। इस दौरान गांव के ही किशोर ने उसे रास्ते में रोक उसके कपड़ों का मजाक बनाते हुए गाली-गलौज कर उसे पीट दिया। शनिवार को दोनों पिता पुत्र पीएमश्री जीआईसी कालेज के पास से जा रहे थे। इसी बीच आरोपी किशोर फिर से आ गया और रंजिश के चलते उसने तमंचे से अमृत पर फायर झोंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी किशोर पूर्व में भी हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है। बताया कि इस घटना से 10 दिन पूर्व ही आरोपी जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें