फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हर घर तिरंगा अभियान के लिए टीम गठित होगी

Sun, 10 Aug 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती ने की। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए मंडल स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। हर राष्ट्रभक्त के घर तिरंगा फहराने की योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। नगर अध्यक्ष खाती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, योगेश रजवार, गणेश रावत, अंजना सुंदरियाल, रुचि गिरी शर्मा, मनीष अग्रवाल, नवीन करगेती, रामभरोसे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें