फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एरीज में विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगापुर की प्रोफेसर देंगी व्याख्यान

Wed, 03 Jun 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस वर्ष की थीम प्रकृति से प्रेरणा, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए है। मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति दीवान सिंह रावत होंगे। सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर यू लिया ऑनलाइन व्याख्यान देंगी। उनका विषय दीर्घकालिक प्रदूषक और उभरती चुनौतियां: वायु में प्लास्टिक कण एवं पीएफएएस होगा। नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। इनका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एरीज के निदेशक मनीष कुमार नजा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें