फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्णागिरि मेले में ट्रेन से रिकॉर्ड 15,029 यात्रियों ने किया सफर

Fri, 05 Jun 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मेले के प्रमुख प्रवेश द्वार टनकपुर रेलवे स्टेशन पर निशुल्क शौचालय की मांग तेज हो गई है। 25 मई को टनकपुर स्टेशन से 15,029 यात्रियों ने यात्रा कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह स्टेशन के इतिहास में एक दिन की सर्वाधिक यात्री संख्या है। तीन प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन पर केवल दो भुगतान आधारित शौचालय उपलब्ध हैं। ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को इनके उपयोग में कठिनाई हो रही है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक निशुल्क शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। 29 मई को रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला के निरीक्षण के दौरान इसका कार्य रुकवा दिया गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन से निर्माणाधीन शौचालय का कार्य पुन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें