फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मैच के बाद खिलाड़ी ने रेफरी को जड़ दिया घूंसा, घायल का अस्पताल में कराया उपचार; जानिए मामला

Sat, 03 Aug 2024 10:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल नगर के डीएसए मैदान में लैंडो लीग फुटबॉल मुकाबले के बाद टीम के एक खिलाड़ी ने रेफरी को घूंसा मार दिया। इससे रेफरी घायल हो गया।
विज्ञापन
मैच के बाद खिलाड़ी ने रेफरी को जड़ दिया घूंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल नगर के डीएसए मैदान में लैंडो लीग फुटबॉल मुकाबले के बाद टीम के एक खिलाड़ी ने रेफरी को घूंसा मार दिया। इससे रेफरी घायल हो गया। हंगामे के बाद मामला कोतवाली में पहुंच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मल्लीताल डीएसए मैदान में लैंडो लीग फुटबॉल मैच के बाद देर शाम विवाद हो गया। इस बीच टीम के एक खिलाड़ी ने हाथ मिलाने के दौरान मैच के रेफरी के मुंह में घूंसा मार दिया। इससे रेफरी की नाक से खून निकलने लगा जिसे पर वहां हंगामा हो गया।

इस दौरान कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और रेफरी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद हल्द्वानी निवासी रेफरी तालिब खान को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं डीएसए के फुटबॉल सचिव पवन खनायत ने बताया कि इस मामले में शनिवार को बैठक की जाएगी। बताया कि आरोपी खिलाड़ी और उसकी टीम का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर तीन साल के लिए प्रतिबंध करने पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें