हल्द्वानी। महीने भर से पेयजल संकट से जूझ रहे लालडांठ की तिलक नगर फेज वन कॉलोनी के करीब 30 परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। जल संस्थान के ईई रविशंकर लोशाली ने जेई और एई के साथ कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया और ट्यूबवेल से कॉलोनी के लिए नई लाइन बिछाने का आश्वासन दिया। जेई ने ट्यूबवेल से कॉलोनी तक नापजोख भी की। फिलहाल यहां टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कॉलोनी के शरद कांडपाल, उमेश बिष्ट, जयनंदन सिंह अधिकारी, भुवन बिष्ट, सुरेश चंद्र उप्रेती, सुरेश चंद्र सुयाल आदि ने ईई का आभार जताया। संवाद