फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अधेड़ को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Sun, 20 Jul 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। वार्ड नंबर 1 बौरपुल कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कुंवर पाल पुत्र छत्रपाल शुक्रवार रात हर रोज की तरह अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था। रात करीब 1 बजे बिस्तर में ही जहरीले सांप ने कुंवर पाल को काट लिया। कुंवर पाल ने हाथ से खून बहता देखा तो परिजनों को बताया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कुंवर पाल की हालत नाजुक बनी हुई है। रेंजर मुकेश जोशी ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। आसपास के इलाके में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें