फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Sep 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मूर्ति विसर्जन की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने हुड़दंग को रोकने की मांग की है। बृहस्पतिवार को सौंपे ज्ञापन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि रामनगर में पिछले दो-तीन वर्षों से मूर्ति विसर्जन के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। गणेश महोत्सव के दौरान गर्जिया मंदिर के पास नदी में मूर्ति विसर्जन करने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग जिला बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली आदि स्थानों से गाड़ियों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आतंक फैला रहे हैं। इस दौरान अनिल अग्रवाल खुलासा, हिमांशु अग्रवाल, अनुज शर्मा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें