फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे तरबूज खा रहे अधेड़ की उसी नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। घर के बाहर नहर किनारे बैठकर तरबूज खा रहे एक अधेड़ को अचानक चक्कर आ गया और वह नहर में गिर गया। हादसे में उसकी जान चली गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम नारायणपुर मूलिया के रहने वाले 52 वर्षीय चंद्रपाल सिंह अपने घर के बाहर सिंचाई नहर के किनारे शनिवार की सुबह बैठ कर तरबूज खा रहे थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह नहर में गिर गए। पहले तो किसी को पता नहीं चला कि वह कहां गए, किसी ने उन्हें नहर के अंदर पड़ा देखा और उनके परिजनों को सूचना दी। चंद्रपाल की पत्नी ओमवती, बेटे राजीव कुमार और विजयपाल ने उन्हें नहर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसआई कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि चंद्रपाल की मौत नहर में डूबने से हुई है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें