फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में 190 नशे के इंजेक्शन बरामद, एक गिरफ्तार; श्रेय को लेकर एसटीएफ-पुलिस में होड़

Tue, 13 Oct 2026 08:28 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सोमवार देर रात एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे के 190 इंजेक्शन बरामद किए और बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार देर रात कुमाऊं रेंज की एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे के 190 इंजेक्शन बरामद किए। टीम ने बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट को भी गिरफ्तार किया। वहीं कार्रवाई का श्रेय लेकर एसटीएफ और नैनीताल पुलिस में होड़ मच गई। दोनों ने अपने-अपने प्रेस नोट में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता दी।

मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा में छापा मारा। आरोपी अदनान के पास से नशे के इंजेक्शन मिले। टीम ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद एसटीएफ की तरफ से एक प्रेस नोट जारी किया गया। इसमें एसपी एसटीएफ को प्राथमिकता देते हुए संयुक्त टीम की कार्रवाई बताया गया। वहीं मंगलवार को नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल में एक दूसरा प्रेस नोट जारी किया गया। इसमें कार्रवाई के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ का निर्देश बताते हुए श्रेय लिया गया। हालांकि दोनों प्रेस नोट जब सार्वजनिक हुए तो मुद्दा चर्चा का विषय भी बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें