फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी नदी में दिखा ऊदबिलाव का समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के मोहान क्षेत्र में कोसी नदी में ऊदबिलाव का झुंड दिखाई दिया है। ऊदबिलाव दिखाई देने से पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है। रविवार को वन्यजीव फोटोग्राफर दीपांकर खुल्बे ने कोसी नदी में ऊदबिलाव के झुंड को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि कैमरे में आठ से अधिक ऊदबिलाव को कैद किया है। उन्होंने बताया कि यह छोटे पारिवारिक समूहों में रहते और विचरण करते हैं। हालांकि, एक ही समय में 8 से 10 ऊदबिलावों को देखना असामान्य माना जाता है। ऊदबिलाव नदी किनारे सक्रिय दिखाई दिए जो उनके प्राकृतिक और निर्बाध व्यवहार को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें