फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरिद्वार से जल लेकर वापस लौटा 70 कांवड़ियों का दल

Fri, 02 Aug 2024 06:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा शंभुसुताय की ओर से करीब सात दिनों की कांवड़ यात्रा पर राजेंद्र नगर क्षेत्र से रवाना हुआ कांवड़ियों का दल बृहस्पतिवार को वापस लौट आया। वापस लौटे कांवड़ियों का क्षेत्र के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भोले के जयकारों से क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया।
विज्ञापन

25 जुलाई को 70 कांवड़ियों का दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। 27 जुलाई को यह दल गंगा जल लेकर पैदल यात्रा कर बृहस्पतिवार शाम हल्द्वानी पहुंचा। वापस लौटे कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
समिति के अध्यक्ष पंकज कश्यप ने बताया कि सभी कावड़िये कल राजपुरा शिव मंदिर व बेल बाबा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ लाने वालों में हेमंत साहू, नन्हे कश्यप, मनोज कुमार, अंकुर कश्यप, सुमित कश्यप, अमन आर्य, महेश शर्मा, अरविंद शर्मा, हिमांशु गुप्ता, हिमांशु पाल, गंगाराम कश्यप, रोहित शर्मा, लखन कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें