लालकुआं। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से श्री हंस प्रेम योग आश्रम, संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में सोमवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन दो बजे तक चलेगा। आश्रम के प्रबंधक महात्मा आलोकानंद ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ईसीजी समेत विभिन्न जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संवाद