फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खुले में कूड़ा फेंकने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका से वसूला दो हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने बुधवार को वार्ड 34 ब्यूरा दमुवाढूंगा बंदोबस्ती, वार्ड 56 मानपुर और वार्ड 50 आदर्शनगर मुखानी में गूलों का विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान खुले में कूड़ा फेंकने पर एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान तिकोनियां स्थित शहनाज ब्यूटी पार्लर का कूड़ा खुले में पड़ा पाया गया। संचालिका पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि बरेली रोड में एक महिला को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया। उसे फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें