फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मंदिर समिति की बैठक के बाद होगा मूर्ति मामले में निर्णय

Thu, 28 May 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर के अखंड धूनी चबूतरे पर हनुमान जी की मूर्ति रखने के मामले में बुधवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने अपने कार्यालय में दोनों पक्षों के साथ संबंधित विभागों की बैठक बुलाई। मंदिर समिति के सचिव दीप कुमार जोशी ने आरोप लगाया कि करणी सेना के पदाधिकारी ने मंदिर समिति की अनुमति के बिना ही चोरी छिपे मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति रख दी। मामले में करणी सेना के पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर समिति से अनुमति मिलने के बाद ही मूर्ति वहां रखी गई। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि वन विभाग ने भूमि मंदिर समिति को लीज पर दी है। एसडीएम गोपाल चौहान ने बताया कि मंदिर परिसर में किसी भी तरीके की गतिविधियों के लिए मंदिर समिति की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने मंदिर समिति से कार्यकारिणी की एक बैठक करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बैठक में निर्णय आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै, विनीत जोशी, दीपक पांडेय, मोहन बिष्ट, भूपेंद्र खाती, मोहन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें