फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह को रामनगर में होगा राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन

Mon, 03 Nov 2025 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर राज्य गठन के 25 साल बाद भी आंदोलन में शहीद हुए लोगों के सपने पूरे न होने पर गहरा आक्रोश जताया। तय किया गया कि छह नवंबर को रामनगर में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य के 25 साल के लेखे जोखे पर विचार विमर्श होगा। आंदोलनकारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी सम्मेलन का न्यौता भेजा है। लोनिवि विश्राम गृह में खड़क सिंह बगड़वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 25 साल बाद भी राज्य की अवधारणा से जुड़े सवाल जस के तस हैं। स्थायी राजधानी का अभी तक अता पता नहीं है। इससे लोगों में निराशा और आक्रोश है। कहा कि सीएम के आश्वासन के बाद भी राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने आंदोलनकारियों से छह को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में प्रभात ध्यानी, भुवन जोशी, केदार पलड़िया, पुष्कर दुर्गापाल, इंदर सिंह मनराल, योगेश सती, बालम सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पांडे आदि उपस्थित थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें