फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने धुना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। जजी तिराहे पर हाईस्कूल की छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आम लोगों ने उसे धर दबोचा। पिटाई करने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, हाईस्कूल की छात्रा 25 जनवरी को स्कूल जा रही थी। जजी तिराहे पर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने उसका विरोध किया और आसपास के लोगों ने उसे धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी सूरज पुत्र देवराम बागेश्वर जिले के सेरामंडल का रहने वाला है। उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। उपनिरीक्षक प्रीती सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर धारा 354 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें