नैनीताल। मल्लीताल मैदान में जल्द ही बॉक्सिंग रिंग स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को एसडीएम नवाजिश खलिक ने खेल विभाग के साथ मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय हुआ कि बास्केटबाल कोर्ट के पास रिंग को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद सुबह और शाम को खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्रिकेट पिच को मस्जिद के सामने की तरफ शिफ्ट किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।