रामनगर। क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने प्रधानमंत्री, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन भेजा। सती ने कहा कि इस क्षेत्र में 250 रिसार्ट हैं। जिसमें रसोई गैस की अधिक खपत है। शहर में 30 हजार गैस कनेक्शन हैं। गैस पाइप लाइन न होने से कामर्र्शियल एवं घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताआें को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र गैस पाइप लाइन बिछाने की मांग की है।