फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगिता, कोनिका और नितेश ने बनाए सबसे सुंदर चित्र

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीआईसी चांफी में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसके लिए जल संसाधन मंत्रालय और केंद्रीय भूमि जल बोर्ड देहरादून की ओर से ‘जल संचयन : खुशहाल जीवन’ का विषय दिया गया था। जूनियर कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें योगिता जोशी, कोनिका पलड़िया, नितेश कुमार के चित्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भेजने के लिए चुने गए। भारत की अंतरिक्ष यात्रा संबंधी क्विज में शिक्षिका ज्योति गिनवाल समेत छात्र दीपक, नितेश, भूमिका, कोनिका, राकेश, हेमचंद्र, कविता, नीरज, दीपक अलचौनी, पीयूष, भानुप्रिया, गीता उप्रेती, संध्या रानी, हेम पलड़िया, दीप्ति अलचौनी, मोनिका, निर्मल तिवारी पुरस्कृत हुए। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र कांडपाल, ऋचा दीक्षित, ज्योति गिनवाल शामिल थे। इससे पहले सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें