रामनगर। संदिग्ध कारणों के चलते रेलवे पड़ाव निवासी रमेश चंद्र (25) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर एसआई रमेश चंद्र ढौडियाल ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।