रामनगर। अध्यापक, अध्यापिकाओं को शिक्षा के अलावा अन्य कार्य सौंपने के विरोध में कोटाबाग ब्लाक के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक 21 अक्टूबर को कोटाबाग में होगी। शिक्षक सोमपाल सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को बीएलओ बनाकर फोटो पहचान पत्रों के सत्यापन का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य पहले शिक्षण कार्य के अतिरिक्त दिनों में निर्धारित किए जाते थे, लेकिन अब एक साथ दो-दो कार्य करना अध्यापकों के शोेषण के साथ ही उनके अधिकारों का हनन है।