फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, जलाने का प्रयास

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा स्थित ससुराल में विवाहिता को ससुरालियों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उन्होंने हाथ पर ब्लेड से मारने के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में विवाहिता का कोतवाली पुलिस ने बेस अस्पताल में मेडिकल कराया है। लाइन नंबर तीन निवासी मुन्ना खान की पुत्री खुशबू (21) ने लाइन नंबर 12 निवासी माजिद से 2012 में लव मैरिज किया था। शादी के बाद काफी दिनों तक ठीक रहा, लेकिन इधर बीच में पति-पत्नी के अनबन होने लगी। खुशबू का कहना था कि वह किराए का कमरा लेकर अलग रही थी। एक सप्ताह से उसका पति घर नहीं आया तो वह ससुराल गई। आरोप लगाया कि वहां सास, ननद समेत अन्य लोगों ने उसे पीटा। उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर ब्लेड से वार किया गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसका बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। बेटी की आपबीती सुनाते समय मां की हालत कोतवाली में बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें