फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबेर के समर्थन में लोगों ने पार्क डायरेक्टर को घेरा

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क का सुरक्षाकर्मी रह चुका कुबेर सिंह बीते आठ दिनों से परिवार के साथ पार्क मुख्यालय के गेट पर धरना देकर न्याय की गुहार लगा रहा है। पार्क में ड्यूटी के दौरान बाइक हादसे में पैरों से लाचार होने के बाद कुबेर की नौकरी चली गई। कुबेर सिंह के समर्थन में बृहस्पतिवार को नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने पार्क के निदेशक समीर सिन्हा का घेराव किया। कुबेर ने पार्क प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए अब भूख हड़ताल शुरू करने की धमकी दी है। वहीं पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने मामले की जांच उपनिदेशक को सौंपने की बात कही। निदेशक ने आश्वासन दिया कि मानवता के आधार पर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित मामले में वनमंत्री को पत्र लिखकर विशेष अनुकंपा के आधार उनकी पत्नी को रोजगार देने का अनुरोध किया जाएगा। निदेशक से वार्ता के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व पालिका सभासद विमला रावत, विमला आर्य, उमा देवी, देशबंधु रावत, कमला देवी, बख्तावर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें