फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति लोहनी की मौत के मामले में शुरू हुई जांच

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लालकुआं के युवा कांग्रेसी नेता कीर्ति लोहनी की मौत के मामले में क्षेत्रवासी जांच रिपोर्ट उजागर करने की मांग कर रहे हैं, जबकि निर्धारित अवधि (15 दिन) मे जिला प्रशासन ने जांच ही शुरू नहीं की। हल्द्वानी के सांभवी अस्पताल में आपरेशन के बाद बीती दस सितंबर को कीर्ति लोहनी की बरेली में मौत हो गई थी। क्षेत्रवासियों व परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पर जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने एडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की और 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी रिपोर्ट उजागर न करने पर लालकुआं और हल्दूचौड़ में लोगों ने फिर प्रदर्शन किया। अब बुधवार को जांच कमेटी की बैठक हुई। एडीएम उदयवीर सिंह राणा ने मृतक के परिजनों से उपचार के दौरान के कागजात, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेजों की छाया प्रति 17 अक्तूबर तक उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही सांभवी अस्पताल हल्द्वानी के प्रंबंधक को भी संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचने को कहा है। जिलाधिकारी बरेली से भी बरेली के राममूर्ति अस्पताल से संबंधित मामले के दस्तावेज उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करने को कहा है। बैठक में सीएमओ डा.एमएस तिवारी, वरिष्ठ चिकित्सक बेस डा.एसएस भारद्वाज, डा.धीरेंद्र बनकोटी, वरिष्ठ सर्जन डा.डीसी अवस्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें