गरमपानी। खैरना से सटे गांव हिड़ाम चापड़ निवासी कैलाश राम की पुत्री भावना (18) बुधवार की सुबह पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। वह बुधवार को घास काटने जंगल गई थी। घास काटते वक्त पैर फिसलने से वह 25-30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। भावना को आसपास घास काट रही महिलाओं इसकी सूचना गांव ग्रामीणों दी। सूचना मिलने पर युवती का भाई चंदन राम ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने घायल भावना को खाई से निकालकर 108 से सीएचसी खैरना पहुंचाया।