फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग धरे गए चार युवक

Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी की छात्रा के साथ बरेली के चार युवक संदिग्धावस्था में पकड़े गए। अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण कुछ लोगों ने इसे लव जेहाद से जोड़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और युवकों को छोड़ दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक किशोरी को चार युवकों के साथ टैक्सी में जाते देख लोगों ने पुलिस से शिकायत की। बारापत्थर चौकी पुलिस उन्हें पकड़कर वाहन सहित चौकी ले आई। पूछताछ के बाद किशोरी समीपवर्ती गांव निवासी और डीएसबी की छात्रा निकली, जबकि चारों युवक बरेली के थे। यही नहीं किशोरी अलग तो युवक दूसरे संप्रदाय के थे। सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के सदस्य बारापत्थर चौकी पहुंच गए। वे इसे लव जेहाद से जोड़कर हंगामा करने लगे। मौके की गंभीरता को देखते हुए चौकी पुलिस करीब एक बजे किशोरी और युवकों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भारी भीड़ लग गई। छात्रा ने युवकों को अपना दोस्त बताया। शाम तीन बजे छात्रा के परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर युवकों को छोड़ दिया। इधर, टैक्सी चालक का कहना था कि पर्यटक युवकों ने सूखाताल केव गार्डन के लिए टैक्सी बुक की थी। केव गार्डन जाने के दौरान वह लगातार किसी को फोन करते रहे। दो बार उसे मस्जिद तिराहे लाया गया। यहां से छात्रा वाहन में बैठी। युवकों के सरिताताल स्थित वाटरफाल चलने की फरमाइश पर वह वहां जा रहे थे कि बारापत्थर में उन्हें पुलिस ने धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें