फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के लोकार्पण समारोह में हंगामा

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विकासखंड मुख्यालय में विधायक के विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण करने के दौरान बखेड़ा हो गया। शिलापट पर ब्लाक प्रमुख का नाम न होने पर समर्थक भड़क उठे। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में अधिकारियों के माफी मांगने पर समर्थक शांत हुए। विधायक अमृता रावत के समारोह स्थल पर पहुंचते ही अमृता रावत वापस जाओ के नारे लगने शुरू हो गए। आक्रोशित समर्थकों ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके इशारे पर अधिकारियों ने शिलापट पर ब्लाक प्रमुख का नाम नहीं लिखवाया। इस बीच ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने समर्थकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बाद में ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में विधायक, ब्लाक प्रमुख और अफसरों की बैठक हुई और ब्लाक प्रमुख का नाम शिलापटों पर लिखने का निर्णय हुआ, लेकिन बाहर मौजूद समर्थक अधिकारियों से माफी की मांग पर अड़े रहे। समर्थकोें के तेवर देख जल संस्थान के ईई बीबी कोठियाल और बीडीओ एमसी जोशी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी, तब कार्यकर्ता शांत हुए। हंगामा करने वालों में सभासद संजय रावत, शिल्पेंद्र बंसल, गोपाल अधिकारी, कपिल रावत, वासु चौधरी, रोहित पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें