हल्द्वानी। सरगम टाकीज के समीप रिटायर्ड पटवारी का बैग रविवार दोपहर टेंपो चालक लेकर चंपत हो गया। बैग मेें 2300 रुपए नगद और मोबाइल था। इस मामले में शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस टेंपो चालक की तलाश कर रही है। ज्योलीकोट के रहने वाले रिटायर्ड पटवारी भुवन सिंह जीना का भतीजा रेलवे कर्मचारी विजेंद्र सिंह जीना टीपी नगर में रहते हैं। रविवार दोपहर भुवन सिंह भतीजे से मिलने के लिए रामपुर रोड स्थित स्टैंड से एक टेंपो में सवार हुए। कुछ दूर सरगम टाकीज के सामने पहुंचने पर टेंपो चालक ने उन्हें उतार दिया। रिटायर्ड पटवारी ने टेंपो से एक ही बैग उतारा था। दूसरा बैग लेकर टेंपो चालक भाग निकला। भुक्तभोगी ने घटना से टीपी नगर पुलिस को अवगत कराया, लेकिन वहां पुलिस ने उन्हें टरका दिया। दूसरे दिन उन्होंने कोतवाली थाने में पहुंचकर घटना की लिखित जानकारी दी। बताया कि बैग में 2300 रुपए, मोबाइल और कपड़े थे।