फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार को जड़ा तमाचा, हंगामा

Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉक्टर के एक तीमारदार से अभद्रता करने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। प्राचार्य ने पहुंचकर मामला शांत कराया। मंगलवार को गौलापार दानीबंगर से जहर खाने से हालत बिगड़ने पर एक लड़की को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि रात में पीडियाट्रिक्स विभाग में कोई भी वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद नहीं था। पीजी की छात्रा मरीज को देख रही थी। लड़की की हालत बिगड़ने पर तीमारदारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने तीमारदार के तमाचा जड़ दिया। इस पर हंगामा हो गया। दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए। इस बीच मरीज को जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना की सूचना पर प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने कहा कि लड़की की हालत बहुत गंभीर नहीं थी, वह फोन पर बात कर रही थी। पहले लड़की ने डॉक्टर को मारा, जिससे उसका चश्मा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें