हल्द्वानी। शक्तिफार्म के पास मादा मगरमच्छ ने अंडे दिए हुए थे। इन अंडे और मगरमच्छ को देखने को भारी भीड़ मंगलवार को जमा हो गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने इलाके में सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को तैनात कर दिया था। एसडीओ एनसी पंत और आरओ आरपी जोशी ने बताया कि माहौल शांत और रात होने के बाद मादा मगरमच्छ ने अंडों को डैम के अंदर पहुंचा दिया है। लोगों को भी सजग रहने को कहा गया है।