रामनगर। मंगलवार को नगरपालिका प्रांगण में प्रखर समाजसेवी नेता एवं लेखक स्व. रामदत्त जोशी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता रतनलाल झिंगन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने स्व. जोशी को राजनीति में उच्च आदर्शों एवं सादगी की मिसाल बताया। संचालन समिति के संयोजक गंगा दत्त करगेती ने किया। इस दौरान स्व. जोशी के पुत्र एनके जोशी, गिरीश मठपाल, गणेश रावत, शाहिद हुसैन, यासीन कुरैशी, सुरेश टम्टा, चमेली देवी, हरिप्रकाश आदि थे।