रामनगर। एक अधेड़ ने सोमवार को बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुराचार की कोशिश की। परिजनों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। रामनगर के एक मोहल्ले के दर्जनों लोग शाम कोतवाली में धमक गए। उन्होंने कोतवाल बीएल विश्वकर्मा को तहरीर देकर कहा कि रविवार को कदामी मस्जिद के समीप रहने वाले अधेड़ ने छह वर्षिय बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर पर बुलाया और फिर उससे जोर जबरदस्ती की। जब बच्ची को खोजते हुए उसकी मां आरोपी के घर पहुंची, तब आरोपी बच्ची को छोड़ भाग निकला। आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 376, 506 और 9/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।