हल्द्वानी। आयकर आयुक्त डा. एससी अग्रवाल की सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को उन्हें विदाई दी गई। डा. अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव बांटे और विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। आयुक्त कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों ने कहा कि डा. अग्रवाल इमानदार और कठिन परिश्रमी रहे। उनके कार्यकाल में हुए सराहनीय कार्यों के लिए विभाग में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। संयुक्त आयुक्त महेश्वरी ने कहा कि डा. अग्रवाल के साथ बरेली, पटना और हल्द्वानी में साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने हमेशा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग किया। समारोह में विभागीय सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।