फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में मोनिका और रंगोली में निर्मला अव्वल

Sun, 15 Dec 2013 05:48 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्रा संघ एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। रंगोली प्रतियोगिता में निर्मला, निशा आर्या, दीपाली सिंह, मेहंदी में मोनिका जोशी, सुरभी वर्मा, निशा आर्या, एकल नृत्य में सोनाली नारायण, जिज्ञासा शर्मा, आकांक्षा अग्रवाल, हस्तशिल्प प्रतियोगिता में कनिका जोशी, दीपाली सिंह, अदिती पांडे क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। इसी प्रकार पुष्प सज्जा में नीमा जोशी, करिश्मा कलौनी, सीमा लटवाल, एकल गायन में मोनिका जोशी, अल्पना, दीपाली सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। समापन समारोह में कालेज के प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि डा. बीएस बिष्ट ने छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहानियों द्वारा छात्राओं के जीवन विकास पर जोर दिया। इस दौरान सांस्कृतिक परिषद के डा. रितु मित्तल, छात्रा संघ प्रभारी डा. संगीता दुबे, डा. एके श्रीवास्तव, डा. बृजेश पांडेय, डा. मधुलिका पाठक, डा. रेनूरानी बसंल, डा. बीएम परगाईं, डा. रितुराज पंत, डा. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डा. विभा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें