हल्द्वानी। तेरहवीं जनपदीय विद्यालयी शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स एवं साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। स्टेडियम में ऊंची कूद में सीनियर वर्ग में हल्द्वानी के कमल सिंह ने प्रथम, भीमताल के उमेश गिरि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में रामनगर के मनमोहन सिंह प्रथम, भीमताल के मोहित अधिकारी द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में ओखलकांडा की लीलावती ने प्रथम और हल्द्वानी की लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर ऊंची कूद में बेतालघाट का अनिल कुमार प्रथम व रामनगर का बृजेश सिंह द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग की 1500 मीटर बालिका दौड़ में हल्द्वानी की किरन शर्मा प्रथम, कोटाबाग की विमला सुयाल द्वितीय, रामनगर की कंचन तृतीय रही। बालक वर्ग में रामनगर का राजेंद्र सिंह प्रथम, हल्द्वानी का गोविंद सिंह द्वितीय व हल्द्वानी के ही पुष्कर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में भीमताल की ऋचा मेहरा प्रथम, ओखलकांडा की बची मटियानी द्वितीय एवं जूनियर वर्ग में हल्द्वानी का मो. असलम प्रथम, रामनगर के भाष्कर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एचएन इंटर कालेज के रेडक्रास स्वयंसेवकों लोकेंद्र मेहरा, मयंक वार्ष्णेय, सद्दाम खान, आकाश राठौर, संजय जोशी, सुनील जोशी, शहंशाह खान, योगेंद्र सिंह, गिरीश पांडे, मो. जुनैब खिलाड़ियों की चिकित्सा सेवा में लगे रहे। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अनिल भोज, संयोजक आरके कोठारी, जिला खेल समन्वयक अरविंद चौधरी, गीता नेगी, उपखंड शिक्षा अधिकारी हेमलता जोशी, राजकुमार भंडारी, विपिन चंद्र पांडे, हरगोविंद पाठक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ललित महिला आर्य इंटर कालेज में साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उमा उपाध्याय, पूजा कांडपाल, चंद्रशेखर सती, दीपिका आदि विजेताओं को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।