हल्द्वानी। मक्का मदीना में अल्लाह के दर पर मत्था टेककर हल्द्वानी के हाजियों का पहला जत्था गुरुवार को वापस लौट आया है। हाजियों का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत हुआ। हाजियों ने कहा कि अल्लाह से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की मन्नत मांगी गई। उजाला नगर निवासी मोहम्मद जावेद ने बताया कि हल्द्वानी से पहले जत्थे में उनके साथ नौशे मियां, हब्बन हसीना बेगम, मोहम्मद रजा, शाहिदा रजा, नसीर अहमद थे। हल्द्वानी वापस लौटने पर मोहम्मद नदीम वारसी, मोहम्मद मलिक, परवेज समेत कई लोगों ने हाजियों का जोरदार स्वागत किया।