चोरगलिया। नन्धौर खनन समिति की आम बैठक बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें समय से नन्धौर नदी से उप खनिज निकासी न होने पर खनन कारोबारियों ने रोष व्यक्त किया। कारोबारियों ने कहा कि एक नवंबर से नदी में खनन शुरू होना था, इसके लिए वाहन स्वामियों ने अपनी गाड़ियों का टैक्स जमा कर दिया है लेकिन नदी के समय से न खुलने के कारण वाहनों के टैक्स का आधा समय समाप्त होने वाला है। इससे सरकार और खनन व्यवसायियों को हानि हो रही है। खनन कारोबारियों ने जल्द से जल्द उपखनिज की निकासी शुरू कराने की मांग उठाई। तय किया गया कि कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को इस संबंध में एसडीएम हल्द्वानी से मुलाकात करेगा। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 नवंबर तक खनन शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष ललित मटियाली, सचिव दीपक बेलवाल, प्रकाश बेलवाल, मनोज जॉगी, योगी मेहरा, भुवन पनेरू, मोहन बजेठा, कमल दुर्गापाल, मनोज गढकोटी, बिनोद बजेठा, इंद्रजीत सिंह आदि थे।