हल्द्वानी। चकलुआ में बृहस्पतिवार को किसी वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मृत्यु हो गई। कालाढूंगी रामपुर चकलुआ निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र बहादुर राम बृहस्पतिवार को स्कूटी से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। चकलुआ में किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। 108 नंबर एंबुलेंस से उसे एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत