फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अधिकारी की हृदयाघात से मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। हृदयाघात से वीडीओ की मृत्यु हो गई। ग्राम भगवानपुर निवासी कैलाश त्रिपाठी (45) ओखलकांडा ब्लॉक में वीडीओ थे। कुछ समय से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा था। शनिवार शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह समेत उनके परिजनों को भी स्वास्थ्य खराब होने की सूचना दी। एडीएम सिंह त्रिपाठी को पहले बेस अस्पताल ले गए और फिर सुशीला तिवारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कैलाश की मृत्यु हार्टअटैक से हुई। शनिवार रात ही उनका पोस्टमार्टम कराया गया। अधिकारियों ने उनके परिजनों को मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


वीडीओ कैलाश की हृदयाघात से मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें